उत्तराखंड राज्य बनाने के लिए जेल की यात्रा करी, क्षेत्र के विकास के लिए 24 घंटे तत्पर रहूंगाः पीयूष
देहरादून। कांग्रेस पार्टी ने मुझे वार्ड 79 भारूवाला ग्रांट से राज्य आंदोजलनकारी पीयूष गौड पर अपना विश्वास जताया और अपना प्रत्याशी बनाया है।

उत्तराखंड हेड लाइंस को जानकारी देते हुए पीयूष गौड ने बताया कि 38 वर्षों के राजनीतिक जीवन मे मैंने जनसेवा को ही अपने जीवन का लक्ष्य माना है। जनता के मुद्दों के साथ हमेशा मुझे जनता ने अपने बीच ही पाया है। उत्तराखंड राज्य के निर्माण में मैंने तीन बार जेल यात्रा की तथा जिला कारागार में बंद रहा। कांग्रेस के कार्यकाल में स्ट्रीट लाइट, सड़क निर्माण, बिजली, पानी व्यवस्था आदि के मुद्दों को सक्रियता से उठाया और उनका समाधान कराने मे तत्परता से काम किया।
कांग्रेस प्रत्याशी वार्ड 79 पीयूष गौड ने कहा आज मुझे आपकी सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है मैं वार्ड मे अन्य कार्यों को प्राथमिकता से करवाऊंगा।

संपूर्ण वार्ड मे सीवर लाइन डलवाने का कार्य तथा पुरानी पेयजल पाइप लाइनों को बदलवाने का कार्य प्राथमिकता से कराया जायेगा।
वार्ड की साफ सफाई कूडे का प्रतिदिन निस्तारण, नाले नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत व नवीनीकरण आदि का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा।
वार्ड मे पर्यावरण मित्रों की संख्या वर्तमान में वार्ड की जनसंख्या के सापेक्ष कम है, अतः इसे भी बढाने का प्रयास करूंगा।
उन्होंने कहा सुभाषनगर मे स्थित सामुदायिक भवन का पुनर्निर्माण कराया जायेगा, ताकि वार्ड के निवासियों को विवाह सहित अन्य कार्यों के लिए निःशुल्क जगह उपलब्ध हो सके।
निर्वाचन कार्ड, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि कार्यों के लिए समय समय पर कैंप लगवाए जाएंगे।
वार्ड के जनता से अपील की 23 जनवरी 2025 को होने वाले मतदान में हाथ के निशान पर मुहर लगाकर मुझे भारी बहुमत से विजयी बनाएं और सेवा करने का अवसर प्रदान करें। साथ ही कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी युवा नेता और राज्य आंदोलनकारी वीरेंद्र पोखरियाल को भी भारी मतों से विजयी बनाएं।

आपका अपना कांग्रेस प्रत्याशी
वार्ड 79 पीयूष गौड