पहले भी वार्ड 87 में विकास कार्य किये अब भी वार्ड में विकास कार्य करेंगेः हरि प्रसाद भट्ट
उत्तराखंड हेड लाइंस
देहरादून। कांग्रेस प्रत्याशी वार्ड 87 पित्थुवाला से निवर्तमान पार्षद हरिप्रसाद भट्ट ने किया डोर-टू-डोर जन संपर्क किया। क्षेत्रीय जनता से अपील की है 23 जनवरी 2025 को होने वाले मतदान में हाथ के निशान पर मुंहर लगा वार्ड 87 पित्थूवाला से हरिप्रसाद भट्ट को पुनः विजयी बनाये।
सेवालाखुर्द में डोर-टू-डोर जनपंर्क करते हरिप्रसाद भट्ट ने क्षेत्र जनता से अपील की। वार्ड – 87 पिधूवाला के सम्मानित क्षेत्रवासियों,
कांग्रेस पार्टी ने पुनः मुझे वार्ड 87, पिथूवाला से अपना प्रत्याशी बनाया है। हरिप्रसाद भट्ट ने क्षेत्र जनता से अपील की बीते 40 साल के राजनीतिक जीवन में मैंने जनसेवा को ही जीवन का लक्ष्य माना है। जनता के मुद्दों के साथ हमेशा जनता के बीच रहता हूं। इसी का परिणाम है कि आप सब के आशीर्वाद से मुझे दो बार प्रधान और पिथूवाला वार्ड का प्रथम पार्षद बनने का सौभाग्य मिला।

मैंने अपने पूर्व के कार्यकाल में क्षेत्र के विकास, आपके दुख-दर्द में भागीदारी व जनकल्यण में कोई कसर नहीं छोड़ी। देहरादून नगर निगम में आपकी समस्याओं को जोर-शोर से उठाया। वार्ड में सड़कें, नालियां, ड्रेनेज बनवाने का कार्य प्राथमिकता से करवाया। कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटों के लिए खम्बे लगवाए। पेयजल से वंचित कॉलोनियों में पानी की लाइनें डलवाई। कोरोना काल में मैंने नगर निगम के सहयोग के अलावा निजी संसाधनों से स्वयं घर-घर जाकर दवा छिड़काव करवाया। जरुरतमंदों को अपने संसाधनों से राशन और दवाइयों की किट वितरित की।

आज पुनः मुझे आपकी सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। वार्ड में जो अन्य कार्य करने हैं, उनको प्राथमिकता से करवाऊंगा।
सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में नागरिकों के लिए निशुल्क उच्चस्तरीय उपचार की व्यवस्था । सामुदायिक भवन का पुनिनिर्माण कराया जाएगा, ताकि वार्ड के निवासियों को विवाह सहित अन्य कार्यों के लिए निशुल्क जगह उपलब्ध हो सके। सम्पूर्ण वार्ड में सीवर लाइन डवालने का कार्य प्राथमिकता से करवाया जाएगा।
वार्ड में अलग-अलग स्थानों पर पुस्तकालय बनवाए जाएंगे। प्राथमिक विद्यालय का उच्चीकरण करवाया जाएगा, ताकि बच्चों को आधुनिक कम्प्यूटर का ज्ञान और सांस्कारिक एवं कॉन्वेट जैसी उच्चस्तरीय शिक्षा मिल सके। वार्डवासियों के लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि कार्यों के लिए समय-समय पर कैंप लगवाए जाएंगे।23 जनवरी 2025 को होने वाले मतदान में हाथ के निशान पर मुहर लगाकर मुझे भारी बहुमत से विजयी – बनाएं और पुनः सेवा करने का अवसर प्रदान करें। साथ ही कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी युवा नेता और राज्य आंदोलनकारी वीरेंद्र पोखरियाल को भी भारी मतों से विजयी बनाएं।
जनसंपर्क में पूर्व उप प्रधान जे.पी. सुन्दरियाल, हरिन्द्र गुंसाई, राजेश मल्ल, पदम, आशीष, पदम शाही गोरखा सुधार सभा, कैलाश चन्द्र गौड, नीमा शाही नीलिमा, अजय गुसाई, बीना था, पूनम बस्नेत, मदन लाल, धन बहादुर थापा, अनिल थापा, धर्मा गुंसाई, महेश चन्द्र राजीव कुमार आदि सैकड़ों लोग शामिल थे।