76 साल के रिटायर्ड टीचर ने पत्नी के किए 12 टुकड़े, अंगुलियां तक काट डाली, बहू-पोते ने भागकर बचाई जान

बिहार के अरवल जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जब एक रिटायर्ड शिक्षक ने अपनी पत्नी के 12 टुकड़े कर दिए। और अंगुलियां तक काट डाली। इस घटना से बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। रिटायर्ड टीचर ने पत्नी को टुकड़े-टुकड़े कर मौत के घाट उतार दिया। तेज हथियार से उसने पत्नी के कई टुकड़े कर डाले। घटना मेहंदिया थाना अंतर्गत जमुहारी गांव की है।बताया जाता है कि 76 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक बीरबल प्रसाद का अपनी पत्नी से किसी मामले में झगड़ा हो गया था। इस दौरान गुस्से में आकर उक्त शिक्षक ने अपनी पत्नी सुमंती सिन्हा को तेज धारदार हथियार से टुकड़े-टुकड़े काटकर मौत के घाट उतार दिया।

घटना की सूचना पाकर मेहंदिया पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कातिल शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं खून से सना हथियार भी बरामद किया। पुलिस के बुलावे पर फॉरेंसिक टीम के अधिकारियों के द्वारा द्वारा शव के साथ पूरे घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। घटनास्थल पर मृतक की बड़ी पतोहू संजू देवी ने बताया कि उनके मकान में दो दरबाजे हैं। अन्य घर वालों का दरवाजा बंद कर ससुर ने इस घटना को अंजाम को दिया। दरवाजा बंद कर देने के बाद मुझे किसी तरह तक भनक भी नहीं लगी।

उन्होने बताया कि प्राइवेट स्कूल से उसका बच्चा पढ़कर आया तो घर में खून देखकर चिल्लाने लगा। इस दौरान शिक्षक बीरबल प्रसाद अपने हाथों में तेज धार वाला हथियार लहराते हुए अपने पोते के साथ पतोहू और गांव वालों को धमकाने लगे। उसने डर के मारे दरबाजा बंद कर लिया और बेटे को भी वहां से हटा दिया।

वहीं मौके पर पुलिस ने बताया कि लगभग 12 टुकड़ों में शव को क्षत-विक्षत कर दिया गया है। यहां तक कि स्तन के साथ पैर की अंगुली को भी कातिल ने सही सलामत नहीं छोड़ा है। हालांकि घटना किस कारण घटी, इसकी विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। अपर थानाध्यक्ष चंदन झा ने बताया कि गिरफ्तार पति से पूछताछ की जा रही है।

पति-पत्नी में अक्सर रहता था विवाद
पतोहू संजू देवी एवं दामाद ने बताया कि इन दोनों के बीच अक्सर छोटी-मोटी बातों को लेकर झगड़ा हुआ करता था। पतोहु संजू ने बताया कि सोमवार के दिन सुबह से किसी तरह का तनाव देखने को नहीं मिल रहा था। लेकिन दिन के करीब चार बजे मेरे लड़के द्वारा दादी की हत्या की बात बताई गयी, जिसके बाद हम लोग सन्न रह गये। पतोहु ने यह भी बताया कि हथियार लिए ससुर के भयवश इस सूचना के बाद भी हम घटनास्थल पर नहीं पहुंचे और घर के छत से चिल्लाकर पड़ोसियों को सूचना दी।

घटना पर अचंभित हैं ग्रामीण
बीरबल साहू अवकाश प्राप्त शिक्षक हैं। उनके चार पुत्र एवं एक पुत्री है। तीन पुत्र बाहर रहता है और एक पुत्र मंटू गांव में ही रहकर टेंपो चलाने का काम करता है। बीरबल साहू के बारे में लोग का रहे थे कि पूर्व से इनका विचार एवं कार्य इस तरह का नहीं था। पति द्वारा पत्नी की हत्या पर लोग अचंभित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *