देहरादून। उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस को युवा दिवस के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक लच्छू गुप्ता ने युवा मुख्यमंत्री जन्म दिवस के शुभ अवसर पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन करते हुए प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभआनंद जोशी ,प्रदेश कोषअध्यक्ष पुनीत मित्तल आईवीएफ के प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल गोयल ने शिविर का उद्घाटन किया जिसमें युवक और युवाओं ने बाढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमे जिसमें रक्त जांच वह फलों का वितरण भी किया गया और शिविर में आए हुए लोगों की मुफ्त जांच भी कराई गयी।

इस मौके पर प्रदेश सहसंयोजक लच्छू गुप्ता ने लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है।

नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी। इस मौके पर अनिल गोयल ,मधु जैन राहुल चौहान सतीश चंद, शिशिर कांत त्यागी,सरिता कोहली, सुनील कोहली,क्रिसलि कुलदीप विनायक मोहित शर्मा दिलीप कंडारी अमन गुप्ता अजीत नेगी आदि मौजूद थे।

इस अवसर पर आयुष्मान भारत राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित हैल्थ एवं वैलनेस सेंटर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुड़बुड़ा और सहयोगी संस्था अक्षांश कन्सलटेन्सी सर्विसेज प्रा.लि. ने अपना भरपूर सहयोग दिया जिसमें नीतू वालिया, डा. प्रजिना, अंबिका, संगीता, पूजा, अमीता, एएनम संतोष, आदि मौजूद थी।