वन विभाग में जबरदस्त फेरबदल

देहरादून। रविंद्र पुंडीर को प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी, टिहरी डैम-1 वन प्रभाग (नई टिहरी) बनाया गया है। वे इससे पहले अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट (उत्तरकाशी) में प्रभारी DFO के पद पर कार्यरत थे।

  • अजय लिंगवाल को प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट (उत्तरकाशी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे प्रभारी उप निदेशक, कार्यालय प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) के पद पर तैनात थे।
  • हरीश नेगी को प्रभारी उप निदेशक, कार्यालय प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) बनाया गया है। वे पहले गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क, उत्तरकाशी में प्रभारी उप निदेशक के पद पर कार्यरत थे।
  • मयंक कुमार को प्रभारी उप निदेशक, गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क (उत्तरकाशी) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी, भूमि संरक्षण वन प्रभाग, कालसी के पद पर तैनात थे।
  • संदीपा शर्मा को अब प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी, भूमि संरक्षण वन प्रभाग, कालसी की जिम्मेदारी दी गई है। वे पहले टिहरी डैम-1 वन प्रभाग (नई टिहरी) में प्रभारी DFO के पद पर कार्यरत थीं।
  • शिवी जोशी को प्रभारी उप निदेशक, भूमि सर्वेक्षण निदेशालय के पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले वे बाध्य प्रतीक्षारत थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *