सभी मोर्चा अध्यक्ष इसी माह करेंगे अपनी कार्यकारिणी गठित
उत्तराखंड हेड लाइंस
देहरादून।भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति से महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने
महानगर मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा की है।

श्रीमती सुमन सिंह महानगर महिला मोर्चा काअध्यक्ष
उत्तराखंड हेड लाइंस को को भाजपा के महानगर महामंत्री संदीप मुखर्जी ने बताया कि कुलदीप पंत को महानगर युवा मोर्चा का अध्यक्ष, श्रीमती सुमन सिंह को महानगर महिला मोर्चा काअध्यक्ष, शिशिर तिवारी को महानगर किसान मोर्चा का अध्यक्ष, सुरेन्द्र घेयल को अनुसूचित मोर्चा का अध्यक्ष, बलदेव नेगी को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का अध्यक्ष, श्रीमति यासमीन आलम खान को अल्पसंख्यक मोर्चा का पुनः अध्यक्ष, नियुक्त किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप वर्मा को बनाया गया है।

कुलदीप पंत महानगर युवा मोर्चा का अध्यक्ष

सुरेन्द्र घेयल अनुसूचित महानगर मोर्चा अध्यक्ष

प्रदीप वर्मा पिछड़ा वर्ग महानगर मोर्चा अध्यक्ष
भाजपा के महानगर महामंत्री संदीप मुखर्जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ढिल्लो सहित महानगर के समस्त पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त महानगर मोर्चा अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

यासमीन आलम खान अल्पसंख्यक महानगर मोर्चा अध्यक्ष

बलदेव नेगी को अनुसूचित जनजाति महानगर मोर्चा अध्यक्ष