वार्ड 79 भारूवाला ग्रान्ट की जनता के साथ कभी नही होगा धोका नही झलकपट :पीयूष गौड
देहरादून। कांग्रेस पार्टी ने वार्ड 79 भारूवाला ग्रांट से उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी पीयूष गौड पर अपना विश्वास जताया और अपना प्रत्याशी बनाया है। उत्तराखंड राज्य बनाने के बारे में पीयूष गौड ने क्या-क्या यातनायें नही सही उसके जवाब में 23 जनवरी को होने वाले मतदान के दिन पीयूष गौड को वार्ड 79 भारूवाला ग्रांट की जनता उन्हे अपना मत देकर इनाम के रूप में देगी। वार्ड वासियों का कहना है कि हम सब का कर्तव्य है कि ऐसे व्यक्ति को नगर निगम के सदन में भेजना भारूवाला के निवासियों का कर्तव्य भी बनता है।

उत्तराखंड हेड लाइंस को जानकारी देते हुए पीयूष गौड ने बताया कि 38 वर्षों के राजनीतिक जीवन मे मैंने जनसेवा को ही अपने जीवन का लक्ष्य माना है। जनता के मुद्दों के साथ हमेशा मुझे जनता ने अपने बीच ही पाया है। उत्तराखंड राज्य के निर्माण में मैंने तीन बार जेल यात्रा की तथा जिला कारागार में बंद रहा। कांग्रेस के कार्यकाल में स्ट्रीट लाइट, सड़क निर्माण, बिजली, पानी व्यवस्था आदि के मुद्दों को सक्रियता से उठाया और उनका समाधान कराने मे तत्परता से काम किया।

कांग्रेस प्रत्याशी वार्ड 79 पीयूष गौड ने कहा आज मुझे आपकी सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है मैं वार्ड मे अन्य कार्यों को प्राथमिकता से करवाऊंगा।
