देहरादून।भारतीय जनता पार्टी धर्मपुर विधानसभा के मंडल उपाध्यक्ष नवीन नौटियाल ने विद्या विहार फेस १ में एक पौधा मां के नाम प्रधानमंत्री के अभियान को आगे बढ़ते हुए वहां पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस मौके पर मुखयअतिथि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ थपलियाल ने कहा कि मां के नाम पेड़ लगाने से अपनी मां का सम्मान तो होगा ही धरती मां का भी सम्मान होगा। लोगों से अपनी मां के नाम एक पेड़ अवश्य लगाने की अपील की। और सभी को पेड़ वितरित किए भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक लच्छू गुप्ता ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू किया था जिससे लोग इस कार्यक्रम में जोर शोर से इस अभियान का हिस्सा बनने लगे।

उन्होंने कहा धरती मां सबके जीवन का आधार है धरती भी मां के समान हमारा ख्याल रखती है। धरती मां ही हम सबके जीवन का आधार है इसलिए हमारा भी कर्तव्य है कि हम धरती मां का भी ख्याल रखें। मां के नाम पेड़ लगाने से अपनी मां का सम्मान तो होगा ही साथ ही धरती मां की भी रक्षा होगी।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के बिजेंदर नेगी, भानु प्रकाश पंचोली, आदि लोग उपस्थित रहे।