प्राचीन शिव मंदिर रीठा मंडी में धूमधाम से मनाया गया छठी पर्व

देहरादून। प्राचीन शिव मंदिर रीठा मंडी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपरांत छठी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भजन-कीर्तन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया।

छठी पर्व के अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्रीकृष्ण को विशेष भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। धार्मिक कार्यक्रमों में महिलाओं, बच्चों और क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं को कड़ी चावल के रूप में प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजीव पुंडीर  ने कहा कि छठी पर्व हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना के साथ आपसी भाईचारे और सद्भाव को भी मजबूत करते हैं। इस अवसर पर सचिव अखिलेश पंचोली, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार पाल, संयुक्त सचिव राजू थापा, उपाध्यक्ष मीना थापा, सदस्य आकाश थापा, लीला पंचोली सहित क्षेत्र के लोग मोजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *