15 अगस्त तक 70 शहरों में तक इसका विस्तार किया जाएगा
देहरादूनः कंपनी के जीएल प्रसन्ना कुमार व एसओ अडवानी कुमार ने कहा कि ‘भारत गैस लाइट जिप बीपीसीएल की ग्राहक केंद्रित सेवा है। जो हल्के कम्पोजिट सिलिंडरों के जरिये एलपीजी सेवाओं को स्मार्ट बनाती है।
भारतीय पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड की ओर से रेसकोर्स स्थित अरविंद गैस सर्विस पर जिला आपूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने भारत गैस लाइट जिप को लांच किया। उन्होंने कहा कि यह प्रीमियम फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) सिलिंडर है। भारत गैस लाइट जिप के जरिये नये ग्राहकों को एक्सप्रेस डिलीवरी दी जाएगी।
भारत गैस लाइट जिप विशेष रूप से पेशेवरों, विद्यार्थियों और अस्थायी आबादी के लिए शुरू की गई है। अभी तक 30 शहरों में योजना को शुरू किया जा चुका है, जबकि 15 अगस्त तक 70 शहरों में तक इसका विस्तार किया जाएगा। वहीं, योजना के तहत ग्राहकों को तत्काल नये कनेक्शन व बुकिंग के बाद चार घंटे में एक्सप्रेस डिलीवरी दी जाएगी। इस अवसर पर भुपेन्द्र कुमार, अनिल कुमार, आदि आदि भारतीय पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड के कई डिस्टीब्यूटर मौजूद थे