कांग्रेस ने किया तीन नेताओं को निष्कासित

उत्तराखंड हेड लाइंस
देहरादून। अनुशासनहीनता पर कांग्रेस के तीन नेता निष्कासित किए गए हैं। पिथौरागढ़ में परिवर्तन संकल्प कार्यक्रम में पार्टी विरोध गतिविधि पर कार्रवाई कराई गई। पिथौरागढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र लुंठी, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी व दीपक लुंठी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते छह वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया।पार्टी की ओर से तीनों नेताओं को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया था।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पिथौरागढ़ जिले के तीन नेताओं को अनुशासनहीनता करने पर पार्टी से निष्कासित किया है। इन नेताओं की प्राथमिक सदस्यता निरस्त कर छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखाया गया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि 30 जून को पिथौरागढ़ में परिवर्तन संकल्प कार्यक्रम में व्यावधान करने व पार्टी विरोध गतिविधि को राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गंभीरता से लिया है।

One thought on “कांग्रेस ने किया तीन नेताओं को निष्कासित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *