उत्तराखंड क्रांति दल के वार्ड अध्यक्ष किशोर बहुगुणा ने की डीएम से प्रस्तावित पुल निर्माण की मांग

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के बैनर तले वार्ड 91 चन्द्रबनी क्षेत्रवासियों ने ग्लेक्शियन इंटरनेशन स्कूल के पास बहने वाला धोबानाला पर शीघ्र पुल निर्माण के लिए श्रीराम चौक के पास सभी कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। सभी ने एक स्वर में यहां पर पुल निर्माण को लेकर बुलंद आवाज उठाई। इस अवसर पर उन्होंने जिलाधिकारी को इस पुल निर्माण के लिए एक ज्ञापन भी दिया है।


उत्तराखंड क्रांति दल के वार्ड 91 के अध्यक्ष पूर्व सैनिक किशोर बहुगुणा ने कहा कि पिछले दिनों भारी बारिश के कारण यहां पर स्कूल जाने वाली दो छात्रायें इस रपटे में बह गई थी। जिनको बड़ी मुश्किल से बचाया गया है। उन्होंने क्षेत्रीय निवासियों से अपील की है कि अपने मूल अधिकारों के लिए आगे आना होगा तभी क्षेत्र का विकास होगा।

उत्तराखंड क्रांति दल के वार्ड अध्यक्ष किशोर बहुगुणा के साथ चन्द्रबनी के समस्त क्षेत्रवासी।
पूर्व सैनिक व वार्ड अध्यक्ष किशोर बहुगुणा ने कहा कि पिछले काफी दिनों से क्षेत्रवासियों द्वारा धोबानाला के उपर पुलनिर्माण के लिए आवाज उठाई जा रही है लेकिन पुल का निर्माण नही हो रहा है जिससे क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा जब भारी बरसात होती है तो छात्र-छात्रायें इस रास्ते स्कूल नहीं जा पाती हैं। क्षेत्रीय स्कूलों को स्कूल प्रबन्धन द्वारा स्कूल बन्द रखनी पड़ती है। जिससे बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। जोकि उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ और नुकसानदेह हो रही है।
किशोर बहुगुणा ने कहा कि हर वर्ष ही बरसात के दिनों में तीन से चार माह तक यह समस्या बनी रहती है लेकिन इस रपटे की सुध कोई नही ल रहा है। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने व सभी क्षेत्रीय निवासियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पुल का निर्माण शीघ्र किया जाय। ताकि क्षेत्रावासियों को इस समस्या से निजात मिल सके।